Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभदरसा में मंगलवार को फिर चल सकता है बुलडोजर

भदरसा में मंगलवार को फिर चल सकता है बुलडोजर


◆ राजस्व की टीम करती रही रेप केस के आरोपी की अवैध कब्जे की भूमि की तलाश


अयोध्या। भदरसा कस्बे मे सामुहिक दुष्कर्म के मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। गैंग रेप के आरोपी मुईद खान की अवैध संपत्तियों की रिपोर्ट प्रशासन द्वारा तैयार कराई जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में एक बार फिर इसकी अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चल सकता है। मुख्य आरोपी मुईद खान की उन भूमियों की तलाश में राजस्व टीमें जुटी हुई है जो उसने अवैध तरीके से अर्जित की है या फिर जो सरकारी जमीन पर हैं और उन पर मुईद खान ने अवैध कब्जा कर वहां इमारतों का निर्माण कर लिया है।

 उप जिलाधिकारी सोहावल ने बताया कि मुईद खान के उस निर्माण को मंगलवार को ढहाया जाएगा, जिसमें पुलिस चौकी संचालित थी। वह कब्रिस्तान की भूमि है। जिस भवन में बैंक संचालित है उसकी कुछ भूमि तालाब की भूमि में है। उन्होंने बताया कि अन्य भूमि की भी जांच की जा रही है। आरोपी मोईद खान के करीब आधा दर्जन अवैध कब्जों की जानकारी राजस्व टीम को प्राप्त हुई है।

जांच के लिए राजस्व विभाग की तीन टीमें लगाई गई हैं। ये टीमें 7 दिनों से भदरसा में आरोपी के द्वारा अवैध कब्जे और अवैध निर्माण की छानबीन में लगी हुई है। बेकरी के निकट रोड पर निर्मित शॉपिंग कंपलेक्स की दुकानें खाली कराई जा रही हैं। इसमें चल रही पंजाब नेशनल बैंक की भदरसा शाखा को भी खाली करने का आदेश दिया जा चुका है। बताया कि पुलिस चौकी सहित अन्य जमीनों की पैमाइश करके शासन को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार व लेखपालों के साथ पुलिस फोर्स मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments