Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररास्ते पर किए गए अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

रास्ते पर किए गए अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर


जलालपुर अंबेडकर नगर।  रास्ते पर बने अवैध अतिक्रमण को अदालत के आदेश पर पहुची राजस्व टीम ने बुलडोजर लगाकर गिरा दिया, जिससे  गांव में अफरा तफरी मची रही। प्रकरण तहसील के अजमलपुर गांव निवासी दूधनाथ का है।  जानकारी के अनुसार दूधनाथ समेत एक अन्य ने आम रास्ता की जमीन पर अवैध निर्माण कर घर बना लिया था। लेखपाल की रिपोर्ट पर दूधनाथ के विरुद्ध कब्जा बेदखल की रिपोर्ट दी गई। तहसील में शुरू की गई अदालत कार्यवाही में आम रास्ते पर अवैध रूप से निर्मित  घर और आम रास्ते पर निकला छज्जा गिराने का आदेश और  जुर्माना लगाया गया था।न्यायालय के आदेश के बाद एक अवैध कब्जेदार ने अपना छज्जा चार दिन पूर्व काट लिया किंतु दूधनाथ राजस्व विभाग के बार-बार कहने के बावजूद अपना  घर को नहीं हटाया। रविवार को उप जिलाधिकारी सुभाष सिंह, तहसीलदार संतोष कुमार, नायब तहसीलदार हुबलाल, राजस्व निरीक्षक और आधा दर्जन लेखपाल के साथ अजमलपुर गांव पहुंचे और जेसीबी से आम रास्ते पर बने अवैध निर्माण को गिरा दिया। उप जिलाधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments