Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याछात्र नेताओं की पुण्य तिथि पर किया गया कबंल वितरण

छात्र नेताओं की पुण्य तिथि पर किया गया कबंल वितरण


अयोध्या। सियाराम चैरिटेबल टस्ट द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता विनोद त्रिपाठी तथा गौरव सिंह की 17 पुण्य तिथि पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन सहादतगंज हनुमानगढ़ी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर में निवास करने वाले साधू-संतों, कर्मचारियों व दिव्यांगों को कबंल वितरण किया गया।

संस्था के अध्यक्ष रामानुज सिंह रामा ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय के महामंत्री रहे विनोद त्रिपाठी तथा छात्र नेता गौरव की पुण्य तिथि पर विगत 17 सालों से संस्था के द्वारा समाज कल्याण के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। मंगलवार को संस्था के प्रधान कार्यालय रामपथ सहादतगंज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। बुधवार को कंबल वितरण का आयोजन किया गया है।

मौके पर सहादतगंज हनुमान गढ़ी के महंत त्रिलोकी दास जी महराज, छात्र नेता हेमंत सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी रामानुज सिंह रामा, वरूण कुमार, अजीत सिंह, विवेक मिश्र, शामिल थे। इस दौरान कार्यक्रम संरक्षक बुढ़ऊ सिंह, शिविर प्रभारी शिवेन्द्र साहू, महामंत्री सुधा सिंह, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, रवि कुमार, निखिल शर्मा, अंकित शर्मा, पंकज मिश्र, अंकित मंगल, शिवभूषण सिंह, शैलेन्द्र सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments