Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या 151 गरीबों को वितरित किया गया कम्बल

151 गरीबों को वितरित किया गया कम्बल

0

अयोध्या। मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज एवं कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अयोध्या शहर के हैदरगंज में भाजपा नेता रिंकी, श्रवण कुमार गुप्ता के द्वारा आयोजन किया गया। जिसमें करीब 151 गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरित किया गया। खिचड़ी भोज का प्रसाद ग्रहण करवाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के बेटे अमल गुप्ता,विशिष्ट अतिथि महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा और देवकाली मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी मौजूद रहे। इस दौरान श्रवण कुमार गुप्ता ने सभी नगर वासियों को मकर संक्रांति की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version