◆ राष्ट्र समर्पण का प्रतीक है हर घर तिरंगा अभियान- विजय प्रताप सिंह
अयोध्या। हर घर तिरंगा अभियान को भव्य और व्यापक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की जिला व महानगर इकाइयों की कार्यशालाएं पार्टी कार्यालय सभागार में अलग-अलग आयोजित की गईं। कार्यशालाओं में 10 से 15 अगस्त तक चलने वाले राष्ट्रभक्ति पूर्ण आयोजनों की विस्तृत योजना पर मंथन किया गया और जिम्मेदारियां तय की गईं।
कार्यशालाओं में बताया गया कि 10 से 12 अगस्त तक सभी मंडलों में युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जो क्षेत्र के प्रमुख स्थानों से गुजरेगी। इस दौरान शहीदों और युद्ध वीरों के परिजनों से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों और स्थलों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 13 से 15 अगस्त तक घर-घर संपर्क कर लोगों को तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस, प्रदर्शनी और गोष्ठी आयोजित की जाएगी। विभाजन से प्रभावित परिवारों से संपर्क कर उन्हें सम्मान देने की योजना है।
क्षेत्रीय महामंत्री महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा, शहीदों को सम्मान, स्वच्छता अभियान और विभाजन विभीषिका जैसे कार्यक्रम राष्ट्र को समर्पण का प्रतीक हैं। जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक संकल्प है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस मुहिम को मजबूत करेंगे। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी तय कर दी गई है और सभी मोर्चे पूरी सक्रियता से लगे हुए हैं। यह अभियान जन आंदोलन का स्वरूप लेगा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि हर घर पर तिरंगा फहराना भाजपा का संकल्प है, जिसे महानगर की प्रत्येक इकाई पूरा करेगी। राष्ट्रप्रेम की अलख गांव-गांव तक पहुंचेगी।
महानगर कार्यशाला में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, बांके बिहारी त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, शक्ति सिंह, अभिषेक मिश्रा, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, जिपंअ प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, , राजेश गौड़, प्रदीप सिंह, रवि शर्मा, संजय निषाद, दिव्य प्रकाश तिवारी, अभय सिंह, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्रा व तिलक राम मौर्य समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए।
जिला कार्यशाला में कमलाशंकर पांडेय, अवधेश पांडेय, अशोक कसौधन, अशोक वर्मा, सुनील मिश्रा, राघवेंद्र पांडे, राधेश्याम त्यागी, कृष्ण कुमार पांडेय, अखंड प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह बल्ले समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।