Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा के गांव चलो अभियान का हुआ समापन

भाजपा के गांव चलो अभियान का हुआ समापन


अयोध्या। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान का समापन हो गया। 7 फरवरी से 16 फरवरी तक चलने वाले अभियान में पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने गांवों में रात्रि प्रवास कर लोगों से रात्रि चौपाल के माध्यम से सम्पर्क व संवाद कर सरकारी योजनाओं के विषय में चर्चा की। बूथ अध्यक्षों तथा पन्ना प्रमुख के साथ बैठक की। विचार परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि महानगर के 400 बूथों पर पार्टी के पदाधिकारियों ने रात्रि प्रवास किया। सरकारी योजनाओं की चर्चा की। कमजोर बूथों पर रात्रि प्रवास के दौरान चौपाल में लोगों को पार्टी की विचार धारा से जोड़ने का प्रयास किया।

महानगर महामंत्री शैलेन्द्र कोरी ने कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलन से जनता में सरकार को लेकर उत्साह का माहौल है।

जिला महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि जिले के 1653 बूथों में 1460 बूथों पर पार्टी के पदाधिकारियों ने रात्रि प्रवास किया। समापन के अवसर पर बीकापुर मंडल के भावापुर नेवादा में रात्रि प्रवास कर लोगों से सम्पर्क किया गया।

महानगर के पूरा मंडल महिला मोर्चा की महामंत्री लक्ष्मी सिंह ने प्राथमिक विद्यालय नारायनपुर बूथ पर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं पत्रक वितरण किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष वरुण चौधरी, बैजनाथ पांडे, अनूप श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार पाण्डेय, अवधेश चौरसिया, विनीत पाण्डेय , रामकरन चौरसिया मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments