Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा के नवघोषित मंडल पदाधिकारियों का हुआ अभिनंदन

भाजपा के नवघोषित मंडल पदाधिकारियों का हुआ अभिनंदन


◆ पार्टी की संगठनात्मक शक्ति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत – वेद गुप्ता


अयोध्या। महानगर भाजपा की नवघोषित मंडल कार्यसमिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन समारोह शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में आयोजित किया गया। गुरूवार को महानगर के करियप्पा, देवकाली व पूरा मंडल की समिति की घोषणा की गई थी।

समारोह में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर व रामनामी ओढ़ाकर स्वागत किया।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा, “पार्टी की संगठनात्मक शक्ति ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। मंडल स्तर तक मजबूत टीम बनाकर हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएंगे। नव नियुक्त पदाधिकारी ईमानदारी और समर्पण भाव से कार्य करें, यही अपेक्षा है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा, भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। मंडल स्तर पर गठित टीमें आगामी चुनावों में पार्टी की जीत का आधार बनेंगी। सभी पदाधिकारी जनसंपर्क बढ़ाएं, सामाजिक कार्यों में भाग लें और पार्टी की नीति-कार्यशैली को जनता तक पहुंचाएं।

पार्टी द्वारा प्रत्येक मंडल में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक मीडिया प्रभारी, एक आईटी संयोजक और एक सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किए गए हैं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, कपिलदेव वर्मा दिनेश मिश्र, हरभजन गौड़, शैलेन्द्र कोरी, अमल गुप्ता, आलोक द्विवेदी, दिवाकर सिंह, शकुंतला गौतम  भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments