Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविभाजन विभीषिका दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगी भाजपा

विभाजन विभीषिका दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगी भाजपा


अयोध्या। भाजपा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस मनायेगी। इस दौरान विभाजन में विस्थापित होने वालों के संघर्ष व बलिदान को याद किया जायेगा। केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जनपद में मौन जलूस, संगोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। जिसको लेकर तैयारी बैठक भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई।



बैठक के दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि विभाजन विभीषिका दिवस के दिन विभाजन के दौरान जान गंवाने तथा संघर्ष करने वालों को श्रद्धांजलि दी जायेगी। यह एक ऐसी कहानी है जिसमें हिंसक विभाजन के दौरान लाखों लोग बेघर कर दिये गये। हमारी वर्तमान पीढ़ी को विभाजन के दौरान सही गयी इस यातना व वेदना के विषय में जानकारी देना इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है।
महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि विभाजन विभीषिका दिवस पर मौन जलूस निकाला जायेगा। जिसमें लोग विभाजन की घटनाओं से सम्बंधित तख्तियां व राष्ट्रध्वज तिरंगा लेकर निकलेंगे। इसके साथ में संगोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन भी होना है। इस कार्यक्रमों को लेकर जिम्मेदारियां सौप दी गयी है। कार्यक्रम हेतु प्रमुखों को नियुक्त कर दिया गया है। विभाजन से प्रभावित परिवारों व व्यक्तियों को कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जायेगा। पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर बैठक में सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। विभाजन विभीषिका दिवस को पार्टी व्यापक रुप से मनाने जा रही है। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक महानगर उपाध्यक्ष डा राकेश मणि त्रिपाठी, रामकुमार सिंह राजू, शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्रा, किसान मोर्चा अध्यक्ष विशाल सिंह बाबा, अंशुमान मित्रा, बब्लू मिश्रा, आशा गौड़ सूरज सोनकर, आकाश मणि त्रिपाठी, राजेश सिंह सहित सभी मण्डलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments