Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या5 दिन-5 बूथ सम्पर्क अभियान के माध्यम से घर-घर सम्पर्क करेंगी भाजपा 

5 दिन-5 बूथ सम्पर्क अभियान के माध्यम से घर-घर सम्पर्क करेंगी भाजपा 


अयोध्या। लोकसभा के 24 मंडलों में भारतीय जनता पार्टी ने वृहद जनसम्पर्क अभियान चलाने की योजना बनाई है। हर पदाधिकारी 5 दिन 5 बूथ अभियान चलाया जाएगा। जिसमें हर पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता को 5 दिन के लिए 5 बूथ की जिम्मेदारी दी जाएगी। हर बूथ पर वह एक दिन उपस्थित रह कर वह बूथ समिति, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुखों, बूथ पर निवास करने वाले वरिष्ठ नेताओं के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क व संवाद स्थापित कर सरकार की योजनाओं तथा विकास की चर्चा करेगा। अभियान की जिम्मेदारियां तय करने के लिए सभी मंडलों में मंगलवार तथा बुधवार को बैठक आयोजित की गई हैं।

मंगलवार को महानगर के पूरा बाजार मंडल में बैठक आयोजित की गई। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ लोगों को 5 दिन-5 बूथ सम्पर्क अभियान की जिम्मेदारी दे दी गई है। पूरा बाजार मंडल में 96 बूथ है जिनमें 20 पार्टीजनों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरा बाजार मंडल में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिपंअ रोली सिंह, गन्ना चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह, विपिन सिंह बब्लू, रणधीर सिंह डब्लू, नंद कुमार सिंह, रामप्रीत वर्मा, दिनेश मिश्र, वरूण चौधरी, बाबूराम यादव, शारदा यादव, सहित अन्य कार्यकताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

पूरा बाजार मंडल की बैठक में विधान सभा प्रभारी अशोक कसौंधन, रमापति पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments