Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या भाजपा केवल झूठ का सहारा लेकर और धर्म के नाम पर चाहती...

भाजपा केवल झूठ का सहारा लेकर और धर्म के नाम पर चाहती है सत्ता में बने रहना – पवन पाण्डेय

0

◆ सपा ने भीखी के पुरवा में लगाई जनचौपाल


अयोध्या। सपा महानगर कमेटी ने भीखीं का पुरवा में जनचौपाल का आयोजन किया। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि यह संविधान और लोकतंत्र बचाने का दिन है क्योंकि भाजपा केवल झूठ का सहारा लेकर और धर्म के नाम पर सत्ता में बनी रहना चाहती है।

         महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा आज भाजपा सरकार में महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है, भारतीय जनता पार्टी विकास के मुद्दे पर बात नही करना चाहती इसलिए जनता को धर्म के मुद्दे पर गुमराह करना चाहती है। लेकिन जनता इसके मंसूबे को समझ चुकी है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा भाजपा के झूठ को अब जनता अच्छी तरह जान चुकी है।

जनचौपाल का संयोजन फूल वर्मा ने किया। जनचौपाल में महासचिव हामीद जाफर, श्री चंद यादव, सूरज वर्मा, फ्लावर नकवी, जियो हैदर, फरीद कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष आकिब खान, जेपी यादव, जगन्नाथ यादव, सुरेन्द्र यादव, अंसार अहमद, तरजीत गौड़, सुनील कुमार, फ्रंटल के महानगर अध्यक्ष सिकन्दर चौधरी, शिव शंकर शिवा, बबलू पासी, नागेश्वर कोरी, राजू वर्मा, राम प्रसाद वर्मा, मोती लाल वर्मा, रोशन लाल वर्मा, सुदामा प्रसाद वर्मा आदि लोग मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version