Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालोकसभा केन्द्रीय कार्यालय से भाजपा की टीम करेगी चुनाव की मानीटरिंग

लोकसभा केन्द्रीय कार्यालय से भाजपा की टीम करेगी चुनाव की मानीटरिंग


◆ विधानसभा स्तर पर बनाए गए हैं कन्ट्रोल रूम


◆ शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगो को प्रेरित करेगी भाजपा


अयोध्या। चुनाव आयोग के निर्देशों का पूर्ण अनुपालन के साथ पहले मतदान फिर जलपान की मुहिम के तहत भाजपा शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगो के प्रेरित करेगी। भाजपा के पन्ना प्रमुख इसके लिए मतदाताओं से सम्पर्क कर चुके है। लोकसभा केन्द्रीय कार्यालय पर भाजपा की टीम पूरे चुनाव की मानीटरिंग करेगी। टीम पोलिंग एजेन्ट के सम्पर्क में रहेगी। कहीं भी कोई कमी मिलने पर अधिकारियों से वार्ता करके उसे दूर किया जाएगा। तैयारियों को लेकर लोकसभा केन्द्रीय कार्यालय में भाजपा की बैठक सम्पन्न हुई।

लोक सभा संयोजक डॉ. बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदान होना जरुरी है। शत-प्रतिशत मतदान के लिए पन्ना प्रमुख सभी मतदाताओं से निवेदन करेंगे। भाजपा लोकसभा चुनाव कार्यालय पर विधानसभा स्तर पर कन्ट्रोल रूम बने है जहां से चुनाव की मानीटरिंग होगी।

                  महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि मतदान के दिन सिविल लाइन स्थित लोकसभा चुनाव केन्द्रीय कार्यालय से इसकी मानीटरिंग की जायेगी। मतदान को सकुशल निपटाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौप दी गई है। सभी पोलिंग एजेन्टो को समय से पहुंचने के लिए कहा गया है। रविवार को बैठक के माध्यम से मतदान की तैयारियों की समीक्षा की गई है। पार्टी के जिला व महानगर स्तर के पदाधिकारी लगातार मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केन्द्र व बूथ समिति, पन्ना प्रमुखों के सम्पर्क में रहेंगे।

बैठक में ओम प्रकाश सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, अयोध्या विधान सभा संयोजक अशोक कसौधन, रमापति पाण्डेय, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, दिवाकर सिंह, विवके पाण्डेय,  सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments