Friday, July 31, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपाइयों ने विभिन्न स्थानों पर किया वृक्षा रोपण

भाजपाइयों ने विभिन्न स्थानों पर किया वृक्षा रोपण


अंबेडकर नगर। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जनपद में लगातार वृक्षारोपण कार्य किया जा रहा है।प्रतिदिन भाजपा कार्यकर्ता वृक्षारोपण अभियान चला रहे हैं। वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत पीपल, पाकड़,बरगद,आम,नीम सहित कई अन्य प्रकार के फल दार वृक्ष लगाए जा रहे हैं।

          रविवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय ने राजेसुल्तान पुर मण्डल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह,जिला पंचायत सदस्य श्रीकांत कन्नौजिया,महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनोरमा मिश्रा,हीरा लाल तिवारी,भंवर नाथ विश्वकर्मा,कन्हैया सिंह,शशिकांत मिश्र एडवोकेट,नंद लाल निषाद,विनोद सिंह,किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश चंद्र शुक्ल, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुमन सिंह,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंजू मिश्रा,संतोष मिश्र,अंजनी कुमार सिंह,जगन्नाथ शुक्ल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झारखंडी कुटी,फरीदपुर आदि गांवों में पीपल,सागौन,आम,अमरूद,इमली,आंवला,सैलेसिया सहित तीन सौ पौधों को विभिन्न स्थानों में लगाया।

           वृक्षारोपण कार्य के बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान को उत्सव के रूप में मनाया जाना चाहिए।वृक्ष से पर्यावरण की रक्षा तो होती ही है साथ ही फलदार वृक्ष से चिड़ियों को भी भोजन प्राप्त होता है।जिनकी चहचहाट कर्ण प्रिय होता है।वृक्ष जीवन दायिनी आक्सीजन प्रदान करते हैं जिससे हमारा स्वास्थ्य ठीक रहता है।हमें वृक्ष को अपना परिवार समझ कर उनकी रक्षा और देख भाल करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments