Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा ओबीसी मोर्चा के सम्मेलन में बनायी गयी निकाय चुनाव में विजय...

भाजपा ओबीसी मोर्चा के सम्मेलन में बनायी गयी निकाय चुनाव में विजय की रणनीति

अयोध्या। देवकाली बाईपास स्थित ताराजी रिसार्ट में भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के दौरान महापौर व पार्षदों के चुनाव में ओबीसी मोर्चा की भूमिका व सक्रियता पर विचार किया गया। इस दौरान उपस्थित ओबीसी वर्ग के लोगो ने भाजपा को विजय दिलाने का संकल्प लिया।
मुख्य वक्ता हाटा के विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि सर्वस्पशी, सर्वव्यापी व सर्व समावेशी भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। यहां निर्णय सामूहिक होते है। समाज का हर वर्ग आज खुद को भाजपा से जोड़कर देख रहा है। वंचितों, पिछड़ों के आर्थिक व समाजिक उत्थान के लिए सरकार ने काफी काम किया है। सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को दिया गया है। महापौर प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि ओबीसी समाज के अपेक्षाओं को वर्तमान सरकार ने पूरा किया है। गरीबों का विकास सरकार की प्राथमिकता रहा है। अयोध्या का विकास केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग का समर्थन चुनाव में भाजपा को मिल रहा है। ओबीसी मोर्चा भाजपा की विजय में अपनी अहम भूमिका निभायेगा। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी सम्पर्क व संवाद को काफी गतिशील कर दें। सम्पर्क के दौरान लोगो केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारें में जानकारी दे। इस चुनाव में हम ऐतिहासिक विजय की ओर बढ़ रहे है। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा की प्रदेश मंत्री ज्योति सोनी, जिला पंचायत सदस्य चन्द्रभान सिंह, मनोज जायसवाल, वासुदेव मौर्य, रामजी सोनी, विजेन्द्र जायसवाल, सुनील तिवारी शास्त्री सहित बड़ी संख्या में ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments