Tuesday, July 28, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिला पंचायत सदस्य चन्द्रभान सिंह का भाजपा कार्यालय में हुआ स्वागत

जिला पंचायत सदस्य चन्द्रभान सिंह का भाजपा कार्यालय में हुआ स्वागत

अयोध्या। भाजपा के शामिल होने के बाद जनपद आगमन पर जिला पंचायत सदस्य चन्द्रभान सिंह का भाजपा कार्यालय में स्वागत किया गया। लखनऊ में हुए कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उन्हें भाजपा में शामिल कराया था। चन्द्रभान सिंह सोहावल द्वितीय से वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य है। इससे पहले भी दो बार जिला पंचायत सदस्य रह चुके है।
स्वागत समारोह के दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा में है। आज समाज का हर वर्ग खुद को राष्ट्रवाद की विचारधारा से जोड़कर देख रहा है। जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी ने कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। पार्टी ने कभी अपने सिद्धान्तों से समझौता नहीं किया। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य चन्द्रभान सिंह के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को इसका लाभ क्षेत्र में मिलेगा। भाजपा महापौर व निकाय चुनाव में एतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। जिला पंचायत सदस्य चन्द्रभान सिंह ने कहा कि पार्टी के अपेक्षा पर शत प्रतिशत खरा उतरना प्राथमिकता होगी। अंतिम व्यक्ति के उत्थान की परिकल्पना को सरकार ने सार्थक किया है। इस अवसर पर सुनील तिवारी शास्त्री, अवधेश पाण्डेय बादल, अभय सिंह, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, परमानंद मिश्रा, मुन्ना सिंह, बब्लू मिश्रा, अमल गुप्ता, सुप्रीत कपूर, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments