◆ सरकार की हर नीति ने राष्ट्रहित सर्वोपरि के संकल्प को किया स्थापित – महापौर
◆ मोदी सरकार के दो कार्यकाल में देश ने असीमित उपलब्धियों का किया साक्षात्कार- खब्बू तिवारी
अयोध्या। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जनसम्पर्क अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि बूथ समिति के साथ टोली बनाकर घर-घर जनसम्पर्क कर रहे है। लोकसभा के सभी 2074 बूथों पर अभियान की शुरूवात हुई। अयोध्या धाम के रामकोट शक्ति केन्द्र में विधायक वेद प्रकाश गुप्त, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, महानगर के विवेकानंद वार्ड, अग्रसेन वार्ड में महापौर, महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने घर-घर जनसम्पर्क किया। अम्बेडकर नगर वार्ड में जनचौपाल लगाया। पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने पिपरी जलालपुर, हरिनाथपुर, कोदैला, तोरोमाफी दराबगंज, चवरढार, दशरथपुर, भावापुर, नगर पंचायत अध्यक्ष बीकापुर राकेश पाण्डेय राना के आवास पर, सहित बीकापुर बाजार के कई स्थानों पर जनचौपाल लगाया। जनचौपाल में पहुंचने पर कई स्थानों पर 51 किलो की माला से पूर्व विधायक का स्वागत किया गया।
जनसम्पर्क के दौरान महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में देश की जनता ने मोदी की गांरटी को घर-घर पहुंचते देखा है। मोदी सरकार की हर नीति ने राष्ट्रहित सर्वोपरि के संकल्प को स्थापित किया है। विगत 10 वर्षों में सर्वांगीण, सर्वसमावेशी तथा सर्वस्पर्शी विकास ने यह सुनिश्चित किया है कि इस विकास यात्रा से देश का कोई भू-भाग कोई पात्र व्यक्ति छूट न पाए।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सरकार सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिला है।
