Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या भाजपा नेताओं ने बूथों पर पहुंचकर तेज किया प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान, मतदाता...

भाजपा नेताओं ने बूथों पर पहुंचकर तेज किया प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान, मतदाता सूची में शामिल करने का दिया निर्देश

0

अयोध्या। भाजपा महानगर में प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को गति देने के लिए पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को शहर के विभिन्न शक्ति केंद्रों के बूथों पर जाकर वरिष्ठ नेताओं ने बूथ पदाधिकारियों से मुलाकात की और घर-घर संपर्क अभियान को तेज करने के निर्देश दिए।



पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने आर्यकन्या इंटर कॉलेज के दो बूथों पर पदाधिकारियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची मजबूत होगी तो लोकतंत्र और संगठन दोनों मजबूत होंगे। हर पात्र मतदाता तक पहुंचकर फॉर्म भरवाना हमारा दायित्व है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पूरा बाजार शक्ति केंद्र के बूथ पदाधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बूथ का कोई भी मतदाता छूटने न पाए। यदि किसी को फॉर्म भरने में समस्या है तो उसकी मदद तुरंत की जाए।



महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कुशमाहा बूथ संख्या 262 का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि एसआईआर केवल फॉर्म अभियान नहीं, बल्कि मतदाताओं से संवाद का अवसर है। पार्टी की मजबूती बूथ स्तर पर ही तय होती है। पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने महाराजा इंटर कॉलेज और विद्याकुंड शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ स्तर पर सजगता और समयबद्धता ही सफलता की कुंजी है। लक्ष्य स्पष्ट है—हर घर तक पहुंचना।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने मधुसूदन इंटर कॉलेज बूथ पर कहा, “हम सब चुनाव संचालन नहीं, जनसेवा का संकल्प लेकर यह कार्य कर रहे हैं। सभी कार्यकर्ता टीम भावना के साथ कार्य करें। अन्य पदाधिकारियों ने भी विभिन्न बूथों पर जाकर बूथ पदाधिकारियों से मुलाकात किया। इस दौरान महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, मुकेश तिवारी, परमानंद मिश्र, सचिन सरीन, गन्ना चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह, शम्भू नाथ सिंह दीपू सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version