Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या भाजपा घबरा गई है इसलिए मोदी को अयोध्या आना पड़ा – पवन...

भाजपा घबरा गई है इसलिए मोदी को अयोध्या आना पड़ा – पवन पाण्डेय

0

◆ गठबंधन के दलों की हुई संयुक्त बैठक


अयोध्या। सपा महानगर कार्यालय पर गठबंधन के दलों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल आप महानगर अध्यक्ष कुलभूषण साहू व गठबंधन दल के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व संचालन महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया।

बैठक में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा की चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं भाजपा घबरा गई है। इसलिए मोदी को अयोध्या आना पड़ा। लेकिन उनके रोड शो में स्थानीय भीड़ नदारत थी। ये इस बात का प्रमाण है कि फैजाबाद लोकसभा से गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद भारी मतों से जीत रहे हैं। जनता ने मन बना लिया है।

महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा इस चुनाव में संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद को जीताने के लिए पूरे महानगर क्षेत्र में घर घर जाकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किए गए कार्यों को बताना है, उन्होंने कहा आज भाजपा केवल झूठ और धर्म के नाम का सहारा लेकर  सत्ता में आना चाहती है।

 कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा की हमारे नेता राहुल गांधी जी ने लगातार भारत जोड़ो यात्रा चलाया उसमें आपार प्रेम जनता द्वारा मिला उससे भाजपा घबरा गई है। एक तरफ हमारे नेता पैदल चल रहे हैं एक तरफ भारत के प्रधानमंत्री कुर्ते पे कुर्ता बदल रहें है, आज जो भी विकास दिख रहा है वो काग्रेस का किया हुआ है राम की पैड़ी काग्रेस के दौर में बनी।

आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तानाशाही कर रही है जो आवाज बुलंद करता है उसको जेल में डाल देती है, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह को जेल में डाल दिया ये तानाशाही ही है, संजय सिंह को जमानत मिल गई है वो लगातर सभाएं भी कर रहे हैं, अबकी इण्डिया गठबंधन की सरकार बनाने का जनता ने मन बना लिया है

बैठक में श्री चंद यादव कांग्रेस प्रदेश सचिव राम अचल यादव, मोहम्मद हलीम पप्पू,विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, उपाध्यक्ष नागेश्वर नाथकोरी रियाज अहमद, महानगर सचिव जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम, अंसार अहमद, महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल , जिला उपाध्यक्ष आकिब खान,जाकिर हुसैन पासा अमृत राजपाल, एडवोकेट मंसूर इलाही, छात्र सभा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांशु तिवारी, आभास कृष्ण यादव कान्हा,पार्षद विशाल पाल,जगत नारायण यादव, अखिलेश पांडे, वकार अहमद, अर्जुन यादव सोमू, आदि लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version