अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी द्वारा अम्बेडकर जयंती एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत शहर में व्यापक जनजुटान की तैयारी की गई है। इस क्रम में 17 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती अभियान के तहत तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के अंतर्गत पूरा बाजार ब्लॉक मैदान में नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। अभियानों को लेकर पार्टी कार्यालय सहादतगंज में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने अभियान संयोजकों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
