Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा ने अनुसूचित समाज की लोगों के लिए किए हैं ऐतिहासिक कार्य–स्वतंत्र...

भाजपा ने अनुसूचित समाज की लोगों के लिए किए हैं ऐतिहासिक कार्य–स्वतंत्र देव सिंह


अंबेडकर नगर । प्रदेश के जल शक्ति मंत्री/कटेहरी विधान सभा चुनाव कलस्टर प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह दो द्विवसीय दौरे पर शुक्रवार को जनपद में पहुंच कर संगठन द्वारा कई कार्यक्रमों में शामिल हुए।

    जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने भाजपा संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के अंतर्गत शनिवार को निनामपुर में रिंकू,मिझौड़ा में राणा धीरेंद्र प्रताप,सेनपुर में दुर्गेश,जलालपुर परशुरामपुर में माधव प्रसाद गौतम,रज्जूपुर में अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष डाक्टर विनोद कुमार  के आवास पर पहुंच कर अनुसूचित समाज के लोगों के साथ बातचीत कर उनसे चुनावी तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भाजपा ने अनुसूचित समाज की लोगों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं।सपा बसपा और कांग्रेस ने कभी भी अनुसूचित जातियों की कल्याण के लिए कोई काम नहीं किया।भाजपा पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी के विचारों पर चलते हुए समाज के सबसे निचले स्तर पर जीवन यापन कर रहे लोगों की जीवन स्तर को सुधारने के लिए अनेकों योजनाओं को लागू किया है। कहा कि अनुसूचित समाज के लिए सरकार ने कानून भी बनाया है। कहा कि सरकार की योजनाओं का सर्वाधिक लाभ इन्हीं समाज के लोगों को मिल रहा है। कहा कि अनुसूचित समाज के लोगों का सबसे अधिक शोषण सपा बसपा और कांग्रेस की सरकारों में हुआ था। भाजपा की सरकार में सबका साथ सबका विकास,सबका विश्वाश और सबका प्रयास के साथ किया जा रहा है।कटेहरी विधान सभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जनता का आशीर्वाद मिले ऐसी योजना पर कार्य करने का आवाहन किया।उन्होंने मुख्यमंत्री की सभा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति का आवाहन किया।

           भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति शत प्रतिशत हो इसके लिए युद्ध स्तर पर भाजपा की मंडलों में सम्पर्क कर सभा में शामिल होने का आवाहन किया। कहा कि अरबों की योजनाओं का मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा और विकास का लाभ कटेहरी विधान सभा की जनता को मिलेगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं को विधान सभा कटेहरी की चुनावी तैयारियों में लग जाने का आवाहन किया।

     भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि जल शक्ति मंत्री की विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,कपिल देव वर्मा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष डाक्टर रजनीश सिंह,जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव, डाक्टर विनोद कुमार,सतपाल पटेल,अंकित मंडेला आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments