Monday, May 20, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा सरकार लोकशाही को राजशाही में चाहती है बदलना - लाल जी...

भाजपा सरकार लोकशाही को राजशाही में चाहती है बदलना – लाल जी वर्मा

Ayodhya Samachar


◆ सपा ने आयोजित किया कार्यकर्ता सम्मेलन


अयोध्या। समाजवादी पार्टी इण्डिया गठबन्धन के लोकसभा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के समर्थन में अयोध्या विधान सभा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन एचआर पैलेस रामपुर हलवारा में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री लालजी वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो वादा जनता से किया था उस वादों से ही मुकर गयी। भाजपा सरकार लोकशाही को राजशाही में बदलना चाहती है। अपराध, भ्रष्टाचार, महंगाई का बोलबाला इस सरकार में है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने के लिए ही कार्य कर रही है। उसे आम जनता से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा सरकार को पीडीए के माध्यम से इण्डिया गठबन्धन हरायेगा। भाजपा सरकार आरक्षण को खत्म करने का षड़यंत्र कर रही है। उन्होंने कहा कि इण्डिया गठबन्धन की सरकार बनने पर रोजगार या स्थायी नौकरी एवं सभी वर्गों को हिस्सेदारी दी जायेगी।

लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मंत्री विधायक अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार की महंगाई से जनता ऊब चुकी है और इससे निजात चाहती है। आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव के सहयोग से केन्द्र की सत्ता बदलेगी।

कार्यक्रम के आयोजक पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को खाद की बोरी 50 किलो की जगह 40-45 किलो की मिल रही है। इस सरकार में सारी नौकरियों को संविदा/आउटसोर्सिंग कर दिया गया है। विकास के नाम पर किसानों की जमीन ली जा रही है और उसका उचित मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है।

सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि सपा की सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को जो उत्तम प्रदेश बनाने का रास्ता बनाया था। भाजपा सरकार में सारे विकास कार्य बन्द पड़े हैं।

महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अयोध्या विधान सभा अध्यक्ष रक्षाराम यादव ने कहा कि इस डबल इंजन की सरकार में पिछड़ा, दलित, नौजवान, किसान, व्यापारी सभी वर्ग परेशान हैं।

कार्यक्रम का संचालन प्रधान राजेश कोरी ने किया। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री लालजी वर्मा का माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से हामिद जाफर मीसम, चौ0 बलराम यादव, सरोज यादव, अर्पणा जायसवाल, बलराम मौर्या, शमशेर यादव, अनिल सिंह, अनिल तिवारी, अशोक वर्मा, संजय सिंह, पंकज पाण्डेय, रामस्वरूप फैजाबादी, ललित यादव, जेपी यादव, ओपी पासवान, राजेश पटेल, बाबूराम गौड़, तरजीत गौड़, उमेश यादव, डॉ0 घनश्याम यादव, गोपीनाथ वर्मा, वंशीलाल यादव, पंकज शर्मा, जगदीश यादव, अंसार अहमद बब्बन, शावेज जाफरी, आकिब खान, वंशराज चौरसिया, उदल यादव, निर्मल वर्मा, अवनीश प्रताप सिंह, साधू यादव, सूरज वर्मा, विनोद यादव, अनिल यादव, निर्मल सिंह, आशीष यादव, घनश्याम वर्मा, प्यारे पहलवान, रामकेवल यादव, जगन्नाथ यादव, अमित यादव, शिवांशु तिवारी, रामभवन यादव, राम अंजोर यादव, नागेश्वर कोरी, शशांक शुक्ला, सन्टी तिवारी, विशाल यादव, लक्ष्मण यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments