Friday, July 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागार्ड की बन्दूक से चली गोली, तीन राहगीर घायल

गार्ड की बन्दूक से चली गोली, तीन राहगीर घायल


अयोध्या। गार्ड की बंदूक से गोली चलने से तीन राहगीर घायल हो गए हैं। रास्ते में जा रहे ई रिक्शे का शीशा टूट गया। आरोपी गार्ड को बंदूक समेत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में रामजीत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना मंगलवार शाम की है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार शाम को रामजीत ने बताया कि सिचाई खंण्ड फैजाबाद के कार्य हेतु महबूबगंज बाजार से मया बाजार जा रहा था शिल्पा ज्वैलर्स के समीप खड़े शिवराम तिवारी पुत्र देवमणि तिवारी के हाथ में बंदूक से अचानक फायर हो गया। जिसकी गोली के छरे उसे लगे स्थानीय लोगों द्वारा उसे अस्पताल पहुंचाया गया। घटना में महेश कुमार यादव तथा सूरज यादव पुत्र राम जनम यादव को भी चोंटे आई। महेश के ई रिक्शा का शीशा टूट गया। तहरीर में कहा गया कि आरोपी ने मारने की नीयत से फायर नही किया था।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार आरोपी शिवराम तिवारी को शिवराम तिवारी पुत्र देवमणि तिवारी नि0 बेनवा थाना गोशाईगंज जनपद अयोध्या को लाईसेंसी दो नाली बन्दूक, 1 जिन्दा कारतूस व 1 खोखा कारतूस 12 बोर शिल्पा ज्वेलर्स मया बाजार के सामने बहदग्राम कनकपुर से गिरफ्तार किया गया। घटना में धारा 308,323,427 व 30 आयुध अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments