Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी व बेटी घायल

बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी व बेटी घायल


मिल्कीपुर, अयोध्या। अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इनायतनगर थाना के मिल्कीपुर बाजार में अमानीगंज मोड़ पर बस की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8:30 बजे बाइक सवार महमूद अहमद(55) पुत्र अब्दुल मुईद निवासी मोहोना पश्चिम थाना शुकुल बाजार जनपद अमेठी अपनी बेटी का इलाज कराने पत्नी के साथ अयोध्या जा रहे थे। बाइक सवार दंपति व बेटी मिल्कीपुर बाजार पहुंचे थे तभी मिल्कीपुर से अमानीगंज को मुड़ रही भद्र मां शक्ति ट्रेवल्स मयग सुल्तानपुर लिखी बस से बाइक सवार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे इनायतनगर थाने के उपनिरीक्षक रवींद्र सिंह ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने महमूद अहमद को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी पत्नी सैकुना बानो व बेटी शैहर बानो का प्राथमिक उपचार किया। पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाली बस को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments