Thursday, July 30, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, दर्दनाक मौत

अंबेडकर नगर। मिझौड़ा यादव नगर मार्ग पर आजाद नजर के निकट तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंद दिया, घटना स्थल पर ही बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। 55 वर्षीय अजय तिवारी निवासी रूकमंगलपुर थाना अहिरौली मिझौडा की तरफ से आ रहे थे, आजाद नगर तिराहे से जैसे ही मुड़े तेज रफ्तार से आई ट्रेलर ने रौंद दिया। वहीं ट्रेलर चालक ने शातिराना अंदाज में कुछ दूरी जाकर अपने नंबर प्लेट के चार अंकों वाले नंबर के लास्ट दो अंकों पर गिरीश लगा दिया ताकि नंबर पता ना चल सके। वहीं थाना अध्यक्ष अहिरौली गजेंद्र विक्रम सिंह की मुस्तैदी से मिझौडा चौराहे पर नाकाबंदी कर ट्रेलर चालक को पकड़ लिया गया। पुलिस ने मृतक अजय तिवारी के शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने आरोपित चालक के ऊपर वैधानिक कार्रवाई करने की भी बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments