Thursday, July 23, 2026
HomeNewsपिकअप की टक्कर से बाइक में लगी आग दो की जिंदा जलकर...

पिकअप की टक्कर से बाइक में लगी आग दो की जिंदा जलकर मौत

जलालपुर अंबेडकर नगर। तीव्र गति से जा रही पिकअप ने बाइक सवारो को टक्कर मार दिया जिसके चलते बाइक और पिकअप में आग लग गई, जिसके चलते बाइक सवार की जलकर दर्दनाक मौत हो गई । घटना मालीपुर थाना क्षेत्र के धवरूवा बाजार के निकट की है। रविवार दोपहर बाद बाइक सवार कहीं जा रहे थे तभी तीव्र गति से जा रही पिकअप ने धवरुआ बाजार के निकट टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार बाइक लेकर गिर गए और बाइक में आग लग गई आग लगने से एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई तथा दूसरा भी घायल होने के चलते मौत हो गई ।



रास्ते से गुजर रहे धवरुआ के ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने किसी तरीके से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके । इनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है मृतक सुल्तानपुर जनपद के अखंड नगर थाना क्षेत्र के प्राणनाथपुर के निवासी बताए जाते हैं जिसमें एक महेंद्र नाथ तिवारी तथा दूसरे का नाम नहीं पता चल सका है। चर्चा है कि दोनों मृतक पिता पुत्र थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments