Tuesday, September 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन


कांग्रेस कार्यालय में शोकसभा आयोजित, अंतिम संस्कार 15 सितंबर को जमथरा घाट पर


अयोध्या। पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं और लखनऊ में अपने पुत्र के साथ रहकर मैक्स अस्पताल में उपचार करा रही थीं। उनके निधन की सूचना पर कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में शोकसभा आयोजित की गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चेतनारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई सभा का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने किया। कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया कि बीना खत्री का पार्थिव शरीर सोमवार शाम करीब छह बजे लखनऊ से फैजाबाद स्थित बजाजा के आवास पर लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार 15 सितंबर को सुबह 10:30 बजे बजाजा स्थित आवास से जमथरा घाट के लिए प्रस्थान के बाद किया जाएगा।

शोकसभा में महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्णा गौतम, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, रामदास वर्मा, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, महेश वर्मा, कबिन्द्र साहनी, सेवादल जिला अध्यक्ष फ्लावर नकवी, दानिश जिया, मंसाराम यादव, राम अवध पासी, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, अशोक राय, सुरेंद्र सिंह सैनिक, राजकुमार पांडेय सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments