Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिला से मारपीट कर घर में मचाया उत्पात, पुरानी रंजिश बनी कारण,...

महिला से मारपीट कर घर में मचाया उत्पात, पुरानी रंजिश बनी कारण, तीन महिलाओं पर मुकदमा दर्ज


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के किशुनपुर कविरहा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला के साथ मारपीट कर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन महिलाओं के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता निशा पत्नी गोविंद ने बताया कि गांव की ही गुंजन, अंजली और शीला नामक महिलाओं ने मंगलवार को उसके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो उक्त तीनों ने लात-घूंसे और डंडों से उसकी पिटाई कर दी। जान बचाने के लिए जब वह घर के अंदर भागी तो आरोपित महिलाएं भी उसके पीछे घर में घुस गईं और अंदर घुसकर बुरी तरह पीटने लगीं।

इतना ही नहीं, आरोपितों ने घर के छप्पर में रखे बर्तन, कपड़े और अन्य घरेलू सामान को बाहर फेंक कर घर में जमकर उत्पात मचाया। पीड़िता ने घटना की सूचना जैतपुर थाने में दी, जहां पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुंजन, अंजली व शीला के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और तोड़फोड़ जैसी धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

इस संबंध में जैतपुर थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments