समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के फैसले की जीत है। उन्होंने कहा कि सपा का कार्यकर्ता बहुत ही मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव जीतने का काम किया उसके मान-सम्मान के लिए सदैव खड़ा रहूंगा और उन्होंने कहा कि अयोध्या का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने भगवान श्री राम के मर्यादा को तार-तार करने का काम किया था। अब रामनगरी अयोध्या प्रभु श्री राम के मर्यादा के नाम पर जानी जाएगी। अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लोगों के घर को उजाड़ने का काम किया जिसका परिणाम रहा की लोकसभा के चुनाव में बीजेपी को मुंह की खानी पड़ी। सांसद अवधेश प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मिल्कीपुर विधानसभा होने वाले उपचुनाव की तैयारी करने को भी कहा, और उपचुनाव में ऐतिहासिक मतों से जीतने की अपील भी की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष पृथ्वीराज यादव व संचालन विधानसभा महासचिव यदुनाथ यादव ने किया। इस मौके पर और विधायक जयशंकर पाण्डेय, जिला महासचिव बख्तियार खान, जिला उपाध्यक्ष रामजी पाल, लालू प्रसाद यादव, सिराज अहमद, राम सागर रावत, डॉ माखनलाल यादव सहित दर्जनों नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।