Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या24 दिसम्बर से 10 जनवरी के बीच होगा अयोध्या महोत्सव का आयोजन

24 दिसम्बर से 10 जनवरी के बीच होगा अयोध्या महोत्सव का आयोजन

अयोध्या। 24 दिसंबर से 10 जनवरी तक 15 वां अयोध्या महोत्सव का आगाज फॉरएवर लान में होगा। उक्त जानकारी अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव औऱ मुख्य संयोजक विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने कहा कि इस बार अयोध्या महोत्सव में भव्य राम मंदिर मॉडल रखा जाएगा। एक दीर्घा, कला दीर्घा व कला गांव का निर्माण होगा। अयोध्या के विकास की झांकी दिखाई जाएगी। विविध संस्कृतियों लोक कलाओं परंपराओं के संगम के रूप में महोत्सव आयोजित हो रहा है।
हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि अयोध्या महोत्सव, शास्त्रीय संध्या में पंडित अनुज मिश्रा, लोकरंग कार्यक्रम में सपना चौधरी, लोक अवॉर्ड शो में भोजपुरी गायक वीरेंद्र भारती, सुर संग्राम विजेता डांडिया नाइट में भजन गायिका शहनाज अख्तर, शामे गजल में गजल गायक कुमार सत्यम, शामे अवध में लोक गायिका संजौली पांडे, फैशन नाइट में फेमिना मिस वर्ल्ड नंदिनी गुप्ता कर रही है शिरकत, अन्य कलाकारों में अर्पण मलिक, विवेक पांडे, विजय यादव, निशा सिंह, बंकू सिस्टर, संदीप चतुर्वेदी, दिव्या मौर्य, मोहित साईं, अंगद राम ओझा, चिंटू सागर, प्रकृति यादव,राजेश गौड़, रिजु राज, मुकेश सिंह, मुन्ना सहारा, आराध्या गौतम, अनुराग पंडित, राजेश यादव, गायत्री यादव इसके साथ ही काव्य कलश में हास्य कलाकार सरदार प्रताप फौजदार, शशिकांत यादव, कमलेश शर्मा, हेमंत पांडे, स्वयं श्रीवास्तव, साक्षी श्रीवास्तव व अरुण द्विवेदी भी करेंगे शिरकत, विशेष जनों को अयोध्या रत्न से किया जाएगा सम्मानित, इसके अलावा अयोध्या आईडल, अयोध्या इंडिया क्लासिक, मेंस फिजिक और बॉडीबिल्डिंग, मिस्टर मिस एंड मिसेज कल्चर इंडिया, लोक अवॉर्ड शो कला एवं खेल प्रतियोगिता दूर-दूरिया पूजन कन्या पूजन अयोध्या रत्न वितरण कवि सम्मेलन भी होंगे आयोजित होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments