Thursday, October 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यास्वच्छता का संदेश लेकर निकली जागरूकता रैली, गुलाबबाड़ी में किया श्रमदान

स्वच्छता का संदेश लेकर निकली जागरूकता रैली, गुलाबबाड़ी में किया श्रमदान


अयोध्या । ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला गंगा समिति के तत्वावधान में बुधवार को पंडित माता प्रसाद त्रिपाठी राजकरण वैदिक पाठशाला इंटर कॉलेज में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों ने स्वच्छता के साथ नदियों के संरक्षण का संकल्प लिया। इसके बाद विद्यालय परिसर से गुलाबबाड़ी तक जागरूकता रैली निकाली गई।

जिला परियोजना अधिकारी श्वेता साहू और विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार मिश्र की अगुवाई में निकली रैली में छात्रों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली के गुलाबबाड़ी पहुंचने पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। छात्रों, शिक्षकों और अधिकारियों ने परिसर में साफ-सफाई करते हुए श्रमदान किया।

जिला परियोजना अधिकारी श्वेता साहू ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहकर दैनिक जीवन का हिस्सा बननी चाहिए। नदियों और जलस्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए सामूहिक भागीदारी जरूरी है।

कार्यक्रम में नीरस कुमार, असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर जलज परियोजना, भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून, गंगा प्रहरी विशाल साहू, वन विभाग और नगर निगम की टीम के साथ विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments