Wednesday, October 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभारी बारिश में खुला नाला बना हादसे का सबब, सवारियों से भरा...

भारी बारिश में खुला नाला बना हादसे का सबब, सवारियों से भरा ई-रिक्शा पलटा


◆ फतेहगंज के ऋषि टोला में सड़क पर पानी भरने से नहीं दिखा खुला होल, स्थानीय लोगों ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला


अयोध्या। भारी बारिश के बीच फतेहगंज के ऋषि टोला इलाके में बुधवार को बड़ा हादसा टल गया। सड़क पर पानी भरने के कारण नाले का खुला होल दिखाई नहीं दिया और सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा उसमें पलट गया। ई-रिक्शा में महिलाएं और बच्चे समेत करीब छह से आठ लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में भारी बारिश के दौरान नाला उफान पर था। नाले पर बने होल का ढक्कन काफी समय से खुला पड़ा है। सड़क पर बारिश का पानी भर जाने से वाहन चालकों को खुला होल दिखाई नहीं दे रहा था। इसी दौरान ई-रिक्शा उसमें जा गिरा।

प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि खुले नाले की समस्या को लेकर नगर निगम से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक इसे बंद नहीं कराया गया। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है और राहगीरों के लिए खतरा बढ़ जाता है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने खुले नाले को तत्काल बंद कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते जिम्मेदार विभाग ने ध्यान नहीं दिया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। घटना ने बारिश के दौरान शहर में खुले नालों और जलभराव वाले स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments