Tuesday, November 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमौलाना आज़ाद गर्ल्स इंटर कॉलेज में मौलाना कल्बे सादिक की पुण्यतिथि पर...

मौलाना आज़ाद गर्ल्स इंटर कॉलेज में मौलाना कल्बे सादिक की पुण्यतिथि पर मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित


जलालपुर, अम्बेडकर नगर। मौलाना आज़ाद गर्ल्स इंटर कॉलेज जलालपुर में महान शिक्षाविद्,समाज सुधारक एवं ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष मौलाना डॉ. कल्बे सादिक साहब की छठवीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके शिक्षा,मानवता,नैतिकता एवं सौहार्द के संदेशों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मौलाना जाफर रजा जौहरी ने अपने ने कहा कि मौलाना कल्बे सादिक ने शिक्षा को इबादत का दर्जा देते हुए समाज के वंचित तबकों को ज्ञान का प्रकाश दिया।आज जरूरत है कि हम उनके बताए मार्ग पर चलते हुए शिक्षा,नैतिकता और इंसानियत का संदेश घर-घर पहुँचाएँ।कॉलेज के प्रबंधक मौलाना मोहम्मद खालिद ने कहा कि मौलाना कल्बे सादिक साहब ने देश व समाज को शिक्षा का वह मॉडल दिया जिसने हजारों बच्चों के भविष्य को संवारने का कार्य किया!विद्यालय की प्रधानाचार्या गुलिस्तां अंजुम ने कहा कि, छात्राओं को शिक्षा के साथ चरित्र, सेवा और नैतिकता की राह पर आगे बढ़ाना हमारा संकल्प है। मौलाना साहब की सोच महिला शिक्षा के लिए प्रेरणास्रोत है।वरिष्ठ संवाददाता दैनिक इंकलाब जनाब मोहम्मद राशिद ने कहा कि मौलाना साहब का जीवन सेवा,सहिष्णुता और सामाजिक सुधार का प्रतीक था।कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली हुस्ना फहमी,नबा फातिमा,सानिये जहरा,मुशयतरा खातून,नाजिया खातून को मौलाना कल्बे सादिक अवार्ड से सम्मानित किया गया।अतिथियों ने मेधावियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ लिपिक जमशेद इक़बाल ने किया।विद्यालय सेक्रेटरी मोहम्मद अहमद ने बताया गया कि इस आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को मौलाना साहब के शिक्षा,नैतिकता और इंसानियत के संदेशों से परिचित कर उन्हें समाज में ज्ञान की रोशनी फैलाने हेतु प्रेरित करना है।कार्यक्रम में शाहकार जलालपुरी,हसन इमाम,मोहर्रम अली, मास्टर मुंतज़िर मेहंदी ,शेर अब्बास शहर के प्रमुख गणमान्य नागरिक,आमिना खातून, तज़ईन आयशा,आबिदा खातून,हलीमा सादिया,हमना मरियम,फरहीन फातिमा,प्रिया गौड़, मोहम्मद अहमद,वीरेंद्र गौरव,रमजान अली, मुश्ताक हुसैन,श्रीमती दुर्गावती ,श्री ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी शिक्षक-शिक्षिकाएँ, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ शामिल हुईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments