Tuesday, November 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअपहरण के मामले में आरोपित गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद

अपहरण के मामले में आरोपित गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद


अंबेडकर नगर। अपहरण के मामले में सम्मनपुर पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपित को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सतरही गांव निवासी अमित पुत्र वीरेंद्र के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, सम्मनपुर थाने में मुकदमा दर्ज था। मामले की जांच के दौरान मंगलवार को मुखबिर से अपहृता के संबंध में सूचना मिली। इस पर मिशन शक्ति प्रभारी महिला उपनिरीक्षक अल्का श्रीवास्तव और उपनिरीक्षक धीरज कुशवाहा ने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। मौके से आरोपित अमित को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश गिरि और सुनील कुमार मिश्रा शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments