अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत एमए, एमएससी और एमकॉम के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 मई से 2 जून तक आयोजित होंगी। परीक्षा दो पालियों में होगी, जिसमें कुल 97,802 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें 30,681 छात्र और 67,121 छात्राएं हैं। परीक्षा 494 केन्द्रों पर कराई जाएगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल ने बताया कि 7 जनपदों में 19 नोडल केन्द्र बनाए गए हैं। सचल दल और सीसीटीवी निगरानी में परीक्षा होगी। मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि सभी केन्द्राध्यक्षों को पारदर्शिता के निर्देश जारी किए जा चुके हैं।