Friday, August 28, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबाइक की टक्कर से ऑटो अनियंत्रित, तीन जायरीन घायल, एक जिला अस्पताल...

बाइक की टक्कर से ऑटो अनियंत्रित, तीन जायरीन घायल, एक जिला अस्पताल रेफर


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर-बसखारी मार्ग पर सोमवार शाम पंथीपुर गांव के पास एक बाइक की टक्कर से ऑटो अनियंत्रित होकर पलटते-पलटते बच गया। हादसे में ऑटो सवार तीन जायरीन घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब चार बजे जलालपुर से ऑटो में सवार होकर जा रहे मुमताज पुत्र मुस्ताक (28 वर्ष) व रुखसाना पत्नी मुस्ताक (37 वर्ष), निवासी झूंसी, जनपद प्रयागराज तथा कालिंदी देवी पत्नी वीरेंद्र (45 वर्ष), थाना पलटन, डाल्टनगंज (झारखंड) हादसे में घायल हो गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मुमताज की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि रुखसाना और कालिंदी देवी का उपचार सीएचसी जलालपुर में जारी है। हादसे के समय ऑटो में सवार अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। उनकी स्थिति सामान्य होने पर वे अन्य वाहनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि दुर्घटना में घायल तीन लोगों को सीएचसी जलालपुर में भर्ती कराया गया था। इनमें एक घायल को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य की हालत सामान्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments