Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपिकअप की टक्कर से पलटा ऑटो, पति की मौत, पत्नी घायल

पिकअप की टक्कर से पलटा ऑटो, पति की मौत, पत्नी घायल


जलालपुर, अंबेडकर नगर। ऑटो से दवा लेकर घर वापस जा रहे परिवार को अज्ञात पिकअप ने जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया। जिसमें  माता व पिता गंभीर रूप से घायल हो गये और गंभीर चोट लगने के कारण पिता की मौत हो गई।  पुत्री ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आजमगढ़ जनपद की अहरौला थाना के गांव मतलूब निवासी प्रियंका ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि हम लोग बीते शनिवार को टेंपो से दवा लेकर वापस आ रहे थे तभी जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के उसरहा के पास जलालपुर की तरफ से एक तीव्र गति से व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पिकअप ने टेंपो में टक्कर मार दिया। टक्कर के चलते मेरे पिता टेंपो लेकर गड्ढे में चले गए । जिससे मेरे माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए और पिता राम नयन की रात मे मौत हो गई। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments