कटेहरी अम्बेडकर नगर। क्षेत्र में स्थित श्रवण क्षेत्र पौराणिक स्थल पर गुरु पूर्णिमा के दिन सोमवार को भव्य दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान सवा लाख दीपक जलाकर एक नया इतिहास रचने का दावा किया गया। एक साथ सवा लाख दीपक जलाए जाने से श्रवण क्षेत्र पूरी तरह जगमगा उठा । प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीति के अनुसार ऐसे पौराणिक स्थलों को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किए जाने और जन मानस को उक्त स्थल के इतिहास के बारे में जागरुक किए जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा उक्त स्थल पर भव्य दीपोत्सव मनायें जाने का निर्णय लिया गया था।
