Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर महिला दिवस पर 22 लोगों ने किया रक्तदान

महिला दिवस पर 22 लोगों ने किया रक्तदान

0

अंबेडकर नगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में 25 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 22 लोग स्वास्थ्य परीक्षण के बाद रक्तदान के लिए योग्य पाए गए और उन्होंने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

रक्तकेंद्र प्रभारी डॉ. मनोज गुप्ता ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है।

शिविर का आयोजन शमशेर कुमार वर्मा द्वारा अपनी पत्नी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र सौरभ सिंह पटेल के नेतृत्व में किया गया, जबकि सामाजिक संस्था युवान फाउंडेशन ने प्रेरक की भूमिका निभाई। युवान फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता ने कहा कि रक्तदान समाज में सेवा और मानवीय संवेदना का प्रतीक है। महिला दिवस के अवसर पर रोली गौतम ने एकमात्र महिला रक्तदाता के रूप में रक्तदान कर महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण का संदेश दिया। शिविर में डॉ. महेश यादव, लैब टेक्नीशियन संतोष मिश्रा, नवीन दीक्षित, राजकुमार तथा काउंसलर दीपक नाग सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। रक्तदान करने वालों में डॉ. मनोज गुप्ता, रोली गौतम, सौरभ सिंह पटेल, संतोष मिश्रा, नवीन दीक्षित, आर्यन वर्मा, दिनेश उर्फ अप्पू सोनी, विपिन गुप्ता, सूर्यकांत, मनोज वर्मा, मुकेश वर्मा, जितेंद्र कुमार, देवेंद्र मणि, दिलीप, राम कुमार मौर्य, राज वर्मा, सूरज गुप्ता, सत्यम शुक्ला, ज्ञानचंद्र, जीशान, सुनील और रामतीरथ शामिल रहे।

आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version