Wednesday, August 5, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअविवि की पुरातन छात्रा डॉ प्रज्ञा यादव को राष्ट्रपति द्वारा शांति स्वरूप...

अविवि की पुरातन छात्रा डॉ प्रज्ञा यादव को राष्ट्रपति द्वारा शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की पुरातन छात्रा व वैज्ञानिक डॉ प्रज्ञा धु्रव यादव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शांति स्वरूप भटनागर राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वे कोवैक्सीन टीके के निर्माण और अनुसंधान में देश के प्रमुख वैज्ञानिकों के टीम में शामिल रही। इसके अलावा उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। डॉ प्रज्ञा यादव को राष्ट्रपति द्वारा शांति स्वरूप भटनागर राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर विश्वविद्यालय में खुशी की लहर है। वे विश्वविद्यालय से बीएससी एवं एमएससी की पढ़ाई करने के उपरांत दो वर्ष की फेलोशिप स्टडी के लिए अमेरिका चली गई। वर्तमान में भारत सरकार के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे में वैज्ञानिक के रूप में सेवा प्रदान कर रही है।
वैज्ञानिक डॉ0 प्रज्ञा धु्रव यादव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित होने पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने बधाई दी। कहा कि विश्वविद्यालय की पुरातन छात्रा ने राष्ट्रीय फलक पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। वे अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी। उन्होंने बताया कि कोवैक्सीन टीके के निर्माण और अनुसंधान में देश के प्रमुख वैज्ञानिकों में डॉ0 प्रज्ञा भी शामिल रही। उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है। इन्हें शांति स्वरूप भटनागर राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर विश्वविद्यालय को गर्व है। डॉ0 प्रज्ञा यादव को सम्मानित किए जाने पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शोधार्थियों ने हर्ष व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments