Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या 24 लाख रुपये की लागत से चंदीपुर नगहरा में बनेगा अंत्येष्टि स्थल

24 लाख रुपये की लागत से चंदीपुर नगहरा में बनेगा अंत्येष्टि स्थल

0

◆ विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने किया निर्माण कार्य का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा


अयोध्या। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के हैरिंग्टनगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत चंदीपुर नगहरा में 24 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाएगा। बुधवार को विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने विधिवत पूजन-अर्चन के साथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। अंत्येष्टि स्थल का निर्माण पूरा होने के बाद ग्राम पंचायत के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए व्यवस्थित स्थान और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे ग्रामीणों को होने वाली असुविधा से राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में सड़क, पेयजल, स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ ही गांवों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। चंदीपुर नगहरा में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। क्षेत्र के प्रत्येक गांव की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

शिलान्यास कार्यक्रम में सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव, बीकापुर मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय, राहुल शर्मा सन्यासी, शरद तिवारी, निजामुद्दीन खान, नंदलाल चौहान, सोहनलाल चौहान, सोमिल मौर्य, संजय वर्मा, रमेश पाल, केदारनाथ चौहान, रामशरण चौहान, आसाराम चौहान, गजराज चौहान, मंगरू चौहान, भारत लाल गौड़, गौरव पांडेय, आयुष वर्मा और गौरव वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version