Sunday, August 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहिस्ट्रीशीटर की शह पर परिजनों ने बंद किया सार्वजनिक रास्ता, हटाए गए...

हिस्ट्रीशीटर की शह पर परिजनों ने बंद किया सार्वजनिक रास्ता, हटाए गए अतिक्रमण फिर किया कब्जा


आलापुर, अंबेडकर नगर। तहसील क्षेत्र के सुतहरपारा गांव में खलिहान की भूमि पर अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा कब्जा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक हिस्ट्रीशीटर की शह पर परिजनों ने अतिक्रमण पुनः कर लिया और सार्वजनिक रास्ते को भी बंद कर दिया, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

गांव निवासी घनश्याम पुत्र अच्छेलाल पर ग्राम पंचायत की खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप है। तहसील प्रशासन की ओर से कई बार नोटिस चस्पा कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समय में कब्जा न हटने पर 12 अप्रैल को तहसील व जहांगीरगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया।

कार्रवाई के दौरान महिलाओं और बच्चों के बीच में आ जाने से अभियान बीच में ही रोकना पड़ा। इसी का फायदा उठाते हुए परिजनों ने दोबारा कब्जा कर लिया। आरोप है कि हटाए गए मलबे को डालकर सार्वजनिक रास्ते को भी अवरुद्ध कर दिया गया।

रास्ता बंद होने से ग्रामीणों, विशेषकर बीमार और बुजुर्ग लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों में इसको लेकर रोष व्याप्त है। इस संबंध में जहांगीरगंज थाना प्रभारी से संपर्क नहीं हो सका। वहीं तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments