Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासहायक क्षेत्रीय निदेशक ने इग्नू सत्रांत परीक्षा का लिया जायजा

सहायक क्षेत्रीय निदेशक ने इग्नू सत्रांत परीक्षा का लिया जायजा


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के इग्नू अध्ययन केन्द्र में इग्नू सत्रांत परीक्षा का सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ0 रीना कुमारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों में जाकर परीक्षा की शुचिता का जायजा लिया। वही दूसरी ओर केन्द्र में विद्यार्थियों के मध्य जागरूकता शिविर लगाया गया। जागरूकता शिविर में उन्होंने कहा कि कौशल विकास के लिए इग्नू पाठ्यक्रम उपयोगी है। वर्तमान में ज्ञान संवर्धन के लिए नये पाठ्यक्रमों को इग्नू में शामिल किया गया है। विद्यार्थी इग्नू की बेवसाइट पर जाकर प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते है। कार्यक्रम में डॉ0 रीना ने कहा कि 30 लाख से भी अधिक विद्यार्थी इग्नू में अध्ययनरत् हैं। इसके माध्यम से दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों तक कौशल विकास आधारित शिक्षा पहुॅचाई जा रही है।

        कार्यक्रम में इग्नू अध्ययन केन्द्र के समन्वयक प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने कहा कि इग्नू विद्यार्थियों के लिए दोहरे नामांकन की सुविधा उपलब्ध है। स्नातक अथवा परास्नातक के विद्यार्थी डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते है। इग्नू की सभी उपाधियां, डिप्लोमा, प्रमाण-पत्र भारतीय विश्वविद्यालय संघ (ए.आई.यू.) द्वारा मान्य है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी डॉ. श्रीश अस्थाना, डॉ. रामजीत सिंह यादव, सूरज सिंह धर्मेन्द्र कुमार, संतराम सहित अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments