Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंदिग्ध परिस्थितियों में असिटेंट प्रोफेसर की पत्नी का लटका मिला शव

संदिग्ध परिस्थितियों में असिटेंट प्रोफेसर की पत्नी का लटका मिला शव

कुमारगंज, अयोध्या। कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के सरकारी आवास में विश्व विद्यालय में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर की पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चंदौली जनपद के नेहरू नगर निवासी अनूप सिंह कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज में वेटनरी कालेज में सहायक प्राध्यापक पद पर नियुक्त है। पत्नी के साथ कृषि विश्वविद्यालय के सरकारी आवास में रहते थे। रविवार को दोपहर क्षेत्राधिकारी सुनील सिंह, एसएचओ कुमारगंज रतन सिंह फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रभारी सुरक्षा अधिकारी डा. एसपी सिंह की मौजूदगी में सहायक प्राध्यापक के बंद कमरे का ताला तोड़वाकर गहन छानबीन की। सीओ ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के संबंध में कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नही मिली है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनो एंगल से जांच पड़ताल करने पर जुटी है। अनूप सिंह की शादी सन 2022 में नेहा कुमारी पुत्री संजय सिंह निवासी यारपुरा थाना गार्डनी बाग जनपद पटना बिहार के साथ हुई थी। नेहा कुमारी होम्योपैथी इंटर्नशिप कर रही थी, करीब 9 माह का एक लड़का भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments