◆ 21 बस्तियों में चल रहा है घर–घर संपर्क अभियान
अयोध्या। अम्बेडकर जयंती सप्ताह के तहत भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी महानगर क्षेत्र की 21 अनुसूचित बस्तियों में घर-घर संपर्क अभियान चला रहे हैं। अभियान के दौरान कार्यकर्ता लोगों को सरकार की योजनाओं के समर्थन में पत्रक वितरित कर रहे हैं तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दे रहे हैं।



