◆ श्री राम मंदिर दर्शन यात्रा को लेकर आवास व्यवस्था का किया निरीक्षण
अयोध्या। श्री राम मंदिर दर्शन यात्रा को लेकर बनाई जा रही टेंट सिटी का भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग ने निरीक्षण किया। टेंट सिटी में जल व्यवस्था, भोजन भण्डारा स्थल, किचन तथा काटेज को देखा। टेंट सिटी में जल व्यवस्था के लिए कुल 9 बोरिंग की गई है। जिसे गुरूवार तक पूर्ण करने का निर्देश दिए। टेंट सिटी में 6 स्थलों सहित अयोध्या धाम में 21 स्थलों पर भण्डारे की व्यवस्था की गई है। कारीगर व हेल्पर को लेकर कुल 150 व्यक्ति प्रत्यके भण्डारें में रहेगें। कारीगरों का आना शुरू हो गया है। उन्होनें सामाग्री की उपलब्धता तथा भोजन का मीनू बदलते रहने तथा समयबद्ध तरीके से भोजन तथा अल्पाहार की व्यवस्था का निर्देश दिया। काटेज के बाहर व भीतर नियमित रूप से साफ-सफाई करने को कहा। मेडिकल कैम्प में हमेशा कार्यकताओें की उपलब्धता रहे ऐसी व्यवस्था बनाने का निर्देश व्यवस्था प्रमुख को दिया। निरीक्षण के दौरान प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अमल गुप्ता, हरभजन गौड़ मौजूद थे।



