Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याराम की धरा पर तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को

राम की धरा पर तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को


◆ अर्जुन मुडा करेंगे शुभारम्भ


अयोध्या। कोदंड राम की धरा पर देश की सबसे बड़ी तीरंदाजी प्रतियोगिता शनिवार की सुबह प्रराम्भ होने जा रही हैं। प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के आतिथ्य में हो रही पांच दिवसीय इस राष्ट्रीय सीनियर तींरदाजी प्रतियोगिता में एशियार्ड में शामिल और सफल तीरंदाज भी हिस्सा ले रहे है। प्रतियोगिता का उद्घाटन केन्द्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुडा करेंगे। प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए प्रतियोगिता स्थल राजकीय इंटर कालेज अयोध्या के मैदान पर प्रदेश तीरंदाजी संघ के महासचिव अजय गुप्ता तथा एमएलसी विजय बहादुर पाठक के साथ मैदान पर डटे अध्यक्ष अवनीश कुमार अवस्थी महासचिव अजय गुप्ता बताते है कि इस प्रतियोगिता के लिए लगभग सभी प्रदेशों से पुरूष और महिला प्रतिभागी भाग ले रहें है। सभी प्रतिभागी और तीरंदाजी संघ के पदाधिकारी यहां पहुंच चुके है।

अवनीश अवस्थी ने बताया कि राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ हवन से होगा। यह यज्ञ गुरूकुल प्रभात आश्रम मेरठ के कुलाधिपति स्वामी विवेकानंद जी महराज के निर्देशन में प्रातः 9 बजे किया जाएगा। प्रातः 10 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि केन्द्रीय जनजाति मंत्री माननीय श्री अर्जुन मुडा करेंगे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री माननीय गिरीश चंद्र यादव, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, मेयर गिरीश पति त्रिपाठी, सचिव खेल एवं युवा कल्याण सुहास एवाई उपस्थित रहेंगे। उन्होनें बताया भारत के परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निरंतर उत्साह वर्धन करते रहते है। तीरंदाजी विश्व की प्रचीनतम खेल और युद्ध विधाओं में एक है। भारत में तीरंदाजी का इतिहास बहुत पुराना रहा है। भगवान श्री राम, उनके भ्राता लक्ष्मण भगवान परशुराम, भगवान शिव, अर्जुन, एकलब्य, पौराणिक काल के प्रसिद्ध धर्नुधर रहे हैं। आधुनिक काल में पृथ्वीराज चौहान शब्दाभेदी बाण चलाया करते थे। शहीद बिरसा मुड़ा, चोट्टी मुड़ा, सिद्वो कान्हो ने भारत की आजादी के लिए तीर धनुष से बंदुकों का मुकाबला किया।

महासचिव अजय गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में 35 स्टेट व 8 यूनिट की टीमें हिस्सा ले रही है। यह प्रतियोगिता तीन अलग-अलग भागों में होगी जिसमें ओलंपिक रिर्कव, तथा अर्न्तराष्ट्रीय कम्पाउड व इंडियन राउड शामिल रहेगा। एक साथ 66 लक्ष्यों पर एक साथ लक्ष्य भेद करेंगें। एक लक्ष्य पर चार-चार खिलाड़ी अपने कौशल का प्रर्दशन करेंगे। जिसमें 428 पुरूष प्रतिभागी तथा 338 महिला खिलाड़ी भाग ले रही है। प्रतियोगिता को देखने के लिए अयोध्या के स्कूली बच्चों को आमंत्रित किया गया है। ताकि बच्चों में तीरंदाजी के प्रति भी रूचि बढ़े। प्रतियोगिता में ज्योति सुरेखा, तरूणदीप राय, जयंत तालुदार, डोला बनर्जी, बोम्बायला देवी, राहुल बनर्जी, प्रवीण जाधव जैसे प्रसिद्ध खिलाड़ी शामिल होगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments