Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविवेक सिंह हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

विवेक सिंह हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार


◆ चार नामजद आरोपियों को पुलिस पहले ही भेज चुकी है जेल


अयोध्या। थाना पूराकलंदर के अबनपुर सरोहा में मंगलवार को हुई विवेक सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बीती 5 दिसम्बर को विवाद में बीच बचाव में आए युवक के गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

         प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्याकांड में शामिल अनुभव सिंह उर्फ गोलू पुत्र अरूण कुमार सिंह उम्र 23 वर्ष, खिरिया थाना वजीरगंज जिला गोन्डा को पुलिस ने मधूपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह का रिस्तेदार है। अनुभव सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास है। इसके उपर 6 मुकदमें दर्ज है। पांच मुकदमें थाना वजीरगंज है। सभी मामले मारपीट से जुड़े हुए है। वर्तमान मुकदमा हत्या का है।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के अपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जनपद के थानां तथा अन्य जनपदां से जानकारी की जा रही है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments