Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपराली जलाएं जानें से नाराज़ जिलाधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराए जाने का...

पराली जलाएं जानें से नाराज़ जिलाधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराए जाने का दिया निर्देश

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा तहसील आलापुर अंतर्गत कम्हरिया घाट तथा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कम्हरिया घाट का जायजा लिया गया। घाट को सुविधा जनक बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही साथ अंत्येष्टि स्थल का भी निरीक्षण किया गया। इसके पुनरुद्धार तथा साफ सफाई हेतु डीपीआरओ को निर्देशित किया गया ।सकाशीपुर राजेसुल्तानपुर तथा उमरी जलालपुर में परली जलते हुए पाया गया। जिस पर नाराज जिलाधिकारी द्वारा संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि संबंधित लेखपाल के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई किया जाए । निरीक्षण के दौरान मौके पर उप जिलाधिकारी आलापुर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments