Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअराजक तत्व ने छतिग्रस्त की भगवान श्रीराम की प्रतिमा

अराजक तत्व ने छतिग्रस्त की भगवान श्रीराम की प्रतिमा


अम्बेडकर नगर। जिला मुख्यालय के जुड़वा शहर शाहजादपुर के फब्बारा तिराहे पर एक अराजक तत्व ने भगवान श्री राम चंद्र की प्रतिमा को दिन दहाड़े छतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा को छतिग्रस्त करते युवक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक तेजी से श्रीराम जी प्रतिमा के चबूतरे पर चढ़ता है और प्रतिमा के हाथ मे लगे बाण को खींचने लगता है। इस प्रयास में वह खुद भी गिर जाता है। बाण खींचते समय हाथ का अंगूठा छतिग्रस्त होकर  टूट गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस  उसे लेकर थाने गयी। प्रतिमा स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मूर्ति तोड़े जाने की सूचना पर बड़ी संख्या में वहां लोग इकट्ठा हो गए। जिलाधिकारी ने वहां पहुंच कर आवश्यक जानकारियां ली। जिलाधिकारी ने मूर्ति सही करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक मानसिक रूप से कमजोर  और  मंदबुद्धि है,फिलहाल वह पुलिस की हिरासत में है और उसके बारे में अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments