Monday, August 3, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामेजर ध्यान चंद को भारत रत्न की मांग को लेकर राम मंदिर...

मेजर ध्यान चंद को भारत रत्न की मांग को लेकर राम मंदिर में लगेगी अर्जी


◆ राष्ट्रीय खेल दिवस पर 15 युवाओं ने किया रक्तदान


अयोध्या। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती व राष्ट्रीय खेल दिवस पर एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिले के खेल प्रेमियों द्वारा मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति के बैनर तले शिविर में 15 युवाओं ने ब्लड डोनेट किया। ब्लड बैंक द्वारा सभी को प्रमाणपत्र व डोनर कार्ड प्रदान किया गया। शिविर की शुरूआत मुख्य अतिथि जिपंस आलोक सिंह ने फीता काटकर कर किया। उन्होंने कहा की रक्त का कोई विकल्प नहीं है और रक्तदान कलयुग का सबसे पुनीत दान है।

     रक्तदान करते हुए महंत अवनीश दास ने कहा कि वे लोग सौभाग्य शाली होते है जो रक्तदान के योग्य होते है और रक्तदान कलयुग का सबसे पुनीत कार्य है। संस्था अध्यक्ष आकाश गुप्त ने कहा कि मेजर ध्यानचंद को अभी तक भारत रत्न न मिल पाना देश का दुर्भाग्य है। भारत सरकार को मेजर ध्यान चंद जी को मरणोंपरांत भारत रत्न प्रदान करें यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होंगी। जिले के खिलाडी इसके लिए अगले माह पैदल मार्च करते हुए प्रभु श्री राम के दरबार में अर्जी लगाएंगे।

        रक्तदान करने वालों में आकाश सिंह, सूरज सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, प्रशांत कीर्ति गुप्ता,चेतन पंडित, कुशल दूबे, दिव्य प्रकाश सिंह आदि शामिल है। मौके पर संस्था सचिव शशि रावत, इंद्र प्रीत सिंह, डॉ मनीष राय, अमरेश चंद मिश्र, मो अहद,उपध्यक्ष विजय वर्मा, बम बम सिंह, ऋषि सिंह व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments