अयोध्या। रामनगरी में चौदहकोसी परिक्रमा के दौरान आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंगलवार की रात शुरू हुई परिक्रमा बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त से पहले ही गति पकड़ चुकी थी। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा रामनाम का संकीर्तन करते हुए परिक्रमा पथ पर आगे बढ़ते रहे। अनुमान के मुताबिक करीब दो लाख श्रद्धालु अब तक परिक्रमा पूरी कर चुके थे। पूरी रामनगरी राममय नजर आई। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए।
योगी सरकार की मंशा के अनुरूप श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन पर विशेष ध्यान दिया गया। परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह पेयजल, शौचालय, प्रकाश और स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था रही। सामाजिक और धार्मिक संगठनों की ओर से भंडारे लगाए गए। यहां परिक्रमार्थियों को भोजन और प्रसाद वितरित किया गया।
सरयूघाटसेलताचौकतकअधिकारियोंनेसंभालीकमान
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए एडीजी जोन लखनऊ प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, एएसपी गौरव ग्रोवर और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने सरयू घाट से लता मंगेशकर चौक तक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था देखी। श्रद्धालुओं से बातचीत कर सुविधाओं का फीडबैक भी लिया। संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाएं लगातार दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
सीसीटीवीऔरड्रोनसेनिगरानी, चप्पे–चप्पेपरपुलिस
परिक्रमा मार्ग और प्रमुख स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से मेला क्षेत्र की निगरानी की गई। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए खोया-पाया केंद्र बनाए गए। पीए सिस्टम से लगातार सूचनाएं प्रसारित होती रहीं। पेयजल, सफाई और प्रकाश व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
साढ़ेछहघंटेमेंमंडलायुक्तनेपूरीकीपरिक्रमा
मंडलायुक्त राजेश कुमार ने सहादतगंज स्थित हनुमानगढ़ी से चौदहकोसी परिक्रमा शुरू की। उन्होंने करीब छह घंटे 30 मिनट में परिक्रमा पूरी की। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर रुककर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश और यातायात प्रबंधन की जानकारी ली। श्रद्धालुओं से संवाद भी किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निरंतर चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
18 सालसेआरहाहूं, इसबारसुविधाएंबेहतर
परिक्रमा मार्ग पर कानपुर से आए बृजमोहन ने बताया कि वह पिछले 18 वर्षों से लगातार अयोध्या आ रहे हैं। इस बार सुविधाओं में काफी सुधार दिख रहा है। थोड़ी-थोड़ी दूरी पर पानी के टैंकर हैं। रास्तों पर अच्छी रोशनी है और पुलिसकर्मी भी सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में अयोध्या की तस्वीर बदल गई है। परिवार के साथ परिक्रमा करने में आनंद आ रहा है।
तीनपीढ़ियोंकेसाथरामनगरीपहुंचींसीतादेवी
बिहार के मुजफ्फरपुर से आईं 45 वर्षीय सीता देवी तीन पीढ़ियों के साथ परिक्रमा करने पहुंचीं। उनके साथ उनकी दादी और बेटी भी थीं। उन्होंने बताया कि रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए पानी और लस्सी की व्यवस्था की गई है। सेवा शिविरों में लोग पूरे सम्मान से सहायता कर रहे हैं। प्रशासन की व्यवस्थाओं से उन्हें काफी संतोष है। हनुमानगढ़ी से परिक्रमा शुरू करते समय उनकी आंखें भर आईं। उन्हें लगा जैसे प्रभु श्रीराम स्वयं उनके साथ चल रहे हों।
भंडारोंऔरस्वास्थ्यशिविरोंमेंजुटेसेवाभावीलोग
परिक्रमा मार्ग पर विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने सेवा शिविर लगाए। भंडारों में श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन और प्रसाद वितरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी चिकित्सा शिविर संचालित किए गए। डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मचारी श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने में जुटे रहे। थकान, चोट और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान लोगों को शिविरों में राहत मिली।
चौदहकोसी परिक्रमा के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। श्रद्धालुओं ने परिक्रमा को प्रभु श्रीराम के दर्शन से जोड़कर अपनी धार्मिक यात्रा पूरी की। मंदिरों में भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए। पुलिसकर्मी लगातार श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर दर्शन कराने में जुटे रहे।
11 जोनऔर 21 सेक्टरमेंबांटागयापरिक्रमामार्ग
सुरक्षा व्यवस्था के लिए चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग को 11 जोन और 21 सेक्टर में विभाजित किया गया। अयोध्याधाम के प्रमुख धार्मिक स्थलों और अतिरिक्त मार्गों को छह जोन तथा 26 सेक्टर में बांटकर पुलिस बल तैनात किया गया। प्रत्येक जोन में अपर पुलिस अधीक्षक अथवा पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। सेक्टर प्रभारियों के रूप में पुलिस उपाधीक्षक और निरीक्षकों की तैनाती रही।
सुरक्षा व्यवस्था में 16 अपर पुलिस अधीक्षक, 35 पुलिस उपाधीक्षक, 90 निरीक्षक, 355 उपनिरीक्षक, 35 महिला उपनिरीक्षक, 1320 आरक्षी और 140 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल लगाए गए। इसके अतिरिक्त पीएसी की पांच कंपनियां भी तैनात रहीं। नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के साथ महत्वपूर्ण स्थानों पर स्थायी पुलिस ड्यूटी भी लगाई गई।